advertisement
information

बंजार के सोझा में सड़क हादसा, 20 पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी

बंजार के सोझा में सड़क हादसा, 20 पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी

तीन की मौत, प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी

रेणुका गौतम, कुल्लू : जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोझा के पास पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 20 पर्यटक सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बंजार की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार 20 में से 15 लोगों को रेस्क्यू करके बंजार अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जबकि 3 की मौत की पुष्टि की जा चुकी है और शेष 2 लापता यात्रियों को रेस्क्यू करने का अभियान जारी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अंदेशा सड़क की स्थिति या चालक के नियंत्रण खोने को माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Article By

Deepak Jangir

Hi, I'm Deepak Jangir, the author and content manager at BerojgarShala. I am passionate about helping students, freshers, and job seekers find genuine career opportunities across India.

advertisement